LIVE चेन स्नैचिंग: महिला के गले से चेन झपटा, भागने के चक्कर में महिला और लूटेरे दोनों गिरे… देखिये लाइव वीडियो

Chain Snaching : चेन स्नैचिंग का एक VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। महिला के गले से सोने के चेन को छीनकर भाग रहा लूटेरा और पीड़ित महिला दोनो इस घटना में गिर गये।

मामला बोधगया का है। जहां महिला पर्यटक के गले से चेन झपट कर बदमाश फरार हो गया। ये घटना विधायक कुमार सर्वजीत के आवास से कुछ दूरी पर होटल हेरिटेज के पास की है।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि महिला होटल के बाहर बस की डिक्की में कुछ सामान रख रही है। इसी बीच एक बाइक पर दो बदमाश पहुंचे और गले से चेन छीनकर भागने लगे। इस क्रम में बाइक पर पीछे बैठा बदमाश और महिला दोनों गिर जाते हैं।

वहां मौजूद लोगों में से एक युवक ने दौड़कर बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन वह किसी तरह खुद को छुड़ा कर फरार हो जाता है।

बोधगया में लगातार हो रही इस तरह की घटना पर स्थानीय विधायक कुमार सर्वजीत के साथ होटल कारोबारियों व पर्यटन व्यवसायियों ने चिंता जाहिर की है।विधायक ने कहा भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली के रूप में विश्वविख्यात बोधगया में न जाने कितने देश-विदेशों से लाखों लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।

यहां की संस्कृति और अद्भुत स्थलों का दर्शन करते हैं। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Related Articles