Bihar Holi Celebration 2026 : चप्पे-चप्पे पर तैनात होगी फोर्स, हुड़दंग किया तो सीधे जाएंगे जेल…प्रशासन ने बनाया ये ‘स्पेशल प्लान

The police force will be deployed at every corner, and anyone causing a disturbance will be sent directly to jail; the administration has created this 'special plan'.

Bihar Holi Celebration 2026 को लेकर इस बार प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। बिहार पुलिस ने साफ कर दिया है कि त्योहार की आड़ में किसी भी तरह की अराजकता, स्टंटबाजी, शराब पीकर वाहन चलाना या सांप्रदायिक तनाव फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खासतौर पर राजधानी Patna में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Bihar Holi Celebration 2026 के तहत पटना में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा होली के अवसर पर किसी भी सभा, जुलूस या सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। शहर के चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

सिर्फ पुलिस ही नहीं, अग्निशमन विभाग भी अलर्ट मोड में है। होलिका दहन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। राज्य अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार नट ने बताया कि एहतियातन सभी अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पटना जिले को चार जोन में बांटकर करीब 435 अग्निशमन कर्मियों की तैनाती की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close