Bihar Assembly Election 2025: वोटों के मामूली अंतर ने बिगाड़ा बड़े नेताओं का सपना..इन सीटों पर हो गया खेल…

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने इतिहास रच दिया, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 89 सीटों पर कब्जा किया। वहीं नीतीश कुमार की जदयू को 85 सीटें मिलीं। महागठबंधन 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया।

लेकिन इस चुनाव की सबसे रोमांचक बातें हैं मामूली अंतर से जीते या हारे उम्मीदवार

Bihar Assembly Election 2025:कम अंतर की रोमांचक जीतें:

  • संदेश विधानसभा: जदयू के रामचरण साह ने सिर्फ 27 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 80,598 वोट मिले, वहीं आरजेडी के दीपू सिंह को 80,571 वोट। इस सीट पर प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने वोटों को काटा।

  • अगिआंव विधानसभा: महेश पासवान (बीजेपी) ने कम्युनिस्ट पार्टी के शिव प्रकाश रंजन को सिर्फ 95 वोटों के अंतर से हराया। महेश को 69,412 वोट मिले, जबकि शिव प्रकाश को 69,317।

  • बलरामपुर विधानसभा: एलजेपी (रामविलास) की संगीता देवी ने AIMIM के मोहम्मद आदिल हुसैन को 389 वोटों से शिकस्त दी

  • बख्तियारपुर: लोकजनशक्ति पार्टी के अरुण कुमार ने RJD के अनिरुद्ध कुमार को सिर्फ 981 वोटों से हराया

  • बोधगया: RJD के कुमार सर्वजीत ने एलजेपी के श्यामदेव पासवान को 881 वोटों के अंतर से हराया।

  • चनपटिया: कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने बीजेपी के उमाकांत सिंह को 602 वोटों से पराजित किया

  • ढाका: RJD के फैसल रहमान ने बीजेपी के पवन कुमार जैसवाल को सिर्फ 178 वोटों से हराया

  • फारबिसगंज: कांग्रेस के मनोज विश्वास ने बीजेपी के विद्या सागर केशरी को 221 वोटों से हराया

Bihar Assembly Election 2025:क्या दिखाता है ये आंकड़ा?

इन परिणामों से साफ है कि हर वोट कीमती है। कभी-कभी केवल कुछ दर्जन वोटों का अंतर बड़े नेताओं के सत्ता सपनों को पलट सकता है। बिहार चुनाव ने एक बार फिर साबित किया कि लोकतंत्र में रोमांच तब शुरू होता है जब मुकाबला पिघलती हिचकिचाहट और मतों के मामूली अंतर पर आकर ठहर जाता है।

Related Articles