Bigg Boss 19: इस बार होगा बड़ा बदलाव! थीम से लेकर एविक्शन तक बदल जाएगा सलमान खान का शो
अगस्त में शुरू हो सकता है नया सीजन, फैंस की उत्सुकता चरम पर

मुंबई। टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार शो का 19वां सीजन आने वाला है और इसके साथ ही शो में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर से इस सीजन की मेजबानी करते नजर आएंगे। फैंस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं मेकर्स भी कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुट गए हैं।
Bigg Boss 19:इस बार थीम में होगा बड़ा बदलाव
शो से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने दावा किया है कि बिग बॉस 19 की थीम में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले सीजन में कुछ ‘अनफेयर’ निर्णयों के कारण दर्शकों में निराशा देखी गई थी। ऐसे में मेकर्स ने अब साफ कर दिया है कि इस बार शो में किसी भी तरह की पक्षपातपूर्ण गतिविधियां नहीं होंगी, खासकर अनफेयर एविक्शन को पूरी तरह से रोका जाएगा।
Bigg Boss 19:पुराने टास्क और सीक्रेट रूम की हो सकती है वापसी
सूत्रों के मुताबिक, बनिजय एशिया और चैनल के बीच हुए विवाद के बाद शो में पारदर्शिता पर जोर दिया जाएगा। साथ ही, इस बार शो में पुराने लोकप्रिय टास्क और सीक्रेट रूम जैसे पुराने एलिमेंट्स को फिर से लाने पर विचार किया जा रहा है, जिससे शो में फिर से वही रोमांच लौट सके जो पहले के सीजन में देखने को मिलता था।
Bigg Boss 19:सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
शो में संभावित बदलाव की खबर सामने आते ही फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। किसी ने लिखा, “सीक्रेट रूम की वापसी नहीं होनी चाहिए”, तो कोई बोला, “अगर ऐसा होता है तो ये कमाल होगा।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “अब और इंतजार नहीं हो रहा, जल्द शुरू करो शो।”
Bigg Boss 19:कब शुरू होगा बिग बॉस 19?
खबरों की मानें तो बिग बॉस 19 अगस्त में ऑन एयर हो सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि शो जुलाई के अंत तक शुरू किया जा सकता है। फिलहाल प्रीमियर डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मेकर्स जल्द ही शो की लॉन्च डेट का ऐलान कर सकते हैं।