Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में धमाकेदार एंट्री को तैयार हैं ये दो चेहरे! लेकिन कौन होंगे असली खिलाड़ी?

Bigg Boss 19 Exclusive Update: टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 अपने प्रीमियर की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट अब सातवें आसमान पर है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है— कौन होंगे इस बार सलमान खान के ‘घरवाले’?

अब इस रहस्य से थोड़ा पर्दा उठ चुका है। biggboss.tazakhabar द्वारा किए गए एक खुलासे के मुताबिक, दो नाम ऑलमोस्ट कंफर्म माने जा रहे हैं, जिनमें से एक है पायल धरे, जिन्हें डिजिटल दुनिया में लोग Payal Gaming के नाम से जानते हैं। और दूसरा नाम है रियलिटी शो का चर्चित चेहरा सिवेट तोमर

Bigg Boss 19:पायल धरे: गेमिंग क्वीन से बिग बॉस की रानी?

पायल ना सिर्फ एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं, बल्कि उनके सोशल मीडिया पर मिलियन में फॉलोअर्स हैं — यूट्यूब पर 4.4 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन
वो रोहित शर्माचैतन्य अक्किनेनी और सोनाक्षी सिन्हा जैसे बड़े नामों के साथ भी काम कर चुकी हैं। बिग बॉस में उनकी एंट्री फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज़ हो सकता है।

Bigg Boss 19:सिवेट तोमर: स्प्लिट्सविला से अब बिग बॉस का अगला हीरो?

सिवेट तोमर, जिन्हें लोग स्प्लिट्सविला X5 से जानते हैं, अब बिग बॉस के घर में एंट्री मारने को तैयार बताए जा रहे हैं। वो वहां दिग्विजय राठी के अपोजिट नजर आए थे और अपनी पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

Bigg Boss 19:मेकर्स की ओर से अब भी सस्पेंस कायम

फिलहाल शो के मेकर्स ने किसी नाम को ऑफिशियल कंफर्म नहीं किया है, लेकिन पायल और सिवेट के नामों पर लगभग मुहर लग चुकी है। शो का प्रीमियर 24 अगस्त को होना तय है — और अब देखना ये है कि क्या ये नाम वाकई घर में धमाका करेंगे या नहीं।

Bigg Boss 19:Bonus Update: दीपिका पादुकोण का नया रिकॉर्ड!

इसी बीच एक और अच्छी खबर सामने आई है — दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक नया माइलस्टोन छू लिया है। व्यूज के मामले में अब वो श्रद्धा कपूर और विराट कोहली दोनों से आगे निकल गई हैं। ग्लोबली उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल देखा गया है।

Related Articles