झारखंड: मंईया सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, महिलाएं अब करेगी नये पोर्टल में आवेदन, प्रज्ञा केंद्र के साथ करार खत्म कर, अब BDO-CO को….

Jharkhand: Big update regarding Maniya Samman Yojana, women will now apply in the new portal, after ending the agreement with Pragya Kendra, now BDO-CO...

Maiya Samman Yojana: ‘मंईयां सम्मान योजना’ (Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) जुडी एक बड़ी खबर है। योजना को लेकर महीनों से परेशान हो रही महिलाओं को आवेदन करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने मंईया सम्मान योजना को लेक पोर्टल लांच करने जा रही है। वहीं मंईयां सम्मान योजना के पुराने पोर्टल को भी खोलने की तैयारी चल रही है, ताकि पुराने लाभुकों के आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधारा जा सके।

 

जानकारी के मुताबिक योजना में नए सिरे से महिलाएं आवेदन भी कर सकें, इसे लेकर सरकार ने ये पहल की है। दरअसल, बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने मंईयां सम्मान योजना के तहत अपना पंजीकरण करा लिया है, लेकिन उनके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं आ रहे हैं। इनके आवेदन में कुछ सामान्य त्रुटियां रह गईं होंगी, जिसकी वजह से पैसे उनको नहीं मिल पा रहे हैं।

 

इसे लेकर महिलाएं काफी परेशान हो रही है। अब महिलाओं को सरकार के इस पहल के बाद आसानी हो जायेगी। मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने प्रज्ञा केंद्रों के साथ करार को रद्द कर दिया। इसलिए प्रज्ञा केंद्र (सीएससी) से अब मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते। प्रज्ञा केंद्र से करार खत्म करने के बाद झारनेट पर झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना का अपना पोर्टल 11 जनवरी 2025 को लांच कर दिया है।

 

पोर्टल सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने लांच किया है. हालांकि, बीडीओ और सीओ को अब तक लॉग-इन नहीं दिया गया है। मंईयां सम्मान योजना के लिए अलग पोर्टल लांच किया है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग झारखंड की नई गाइडलाइन के अनुसार सीओ-बीडीओ को लॉग-इन दिया जाएगा।

 

हालांकि जब तक अधिकारियों को लग-इन आईडी नहीं दिया जा रहा, तब तक पुराने पोर्टल पर ही काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। दरअसल समाज कल्याण निदेशालय ने जिलों से कहा था कि मंईयां सम्मान योजना के अपात्र लाभुकों को चिह्नित करें और उसकी रिपोर्ट भेजें। जिलों ने अब तक इसकी रिपोर्ट नहीं दी है। लिहाजा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द मंईयां सम्मान योजना के लिए एक नया पोर्टल लांच किया जाये।

Related Articles