बुढ़ापहाड़ में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता : चाइनीज बम समेत106 लैंडमाइंस एवम अन्य नक्सल सामग्री बरामद

पलामू : झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर मौजूद बूढ़ा पहाड़ पर माओवादियों के खिलाफ अभियान के दूसरे दिन सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।हालांकि खराब मौसम के कारण दूसरे दिन अभियान को रोक दिया गया है । अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बंकर को ध्वस्त किया और सभी सामग्री को जप्त कर लिया है। अभियान के क्रम में सुरक्षा बलों को 106 से अधिक अलग-अलग तरह के लैंडमाइंस और 350 से अधिक गोलियां मिली है। माना जा रहा है कि यह पहली बार है, जो बूढ़ापहाड़ के इलाके में चाइनीस सामग्री मिली है।

बूढ़ा पहाड़ से क्या-क्या बरामद हुआ

10 किलो का सिलेंडर बम 02, 3 किलो का लैंडमाइन 11, 2 किलो का लैंडमाइन 07 ,1 किलो लैंडमाइन 06 ,टिफिन बम 5, प्रेशर कुकर बम 01, तीर बम 25, चाइनीस सिलेंडर ग्रेनेड 1, चाइनीस ग्रेनेड 35, चाइनीस कोन ग्रेनेट 3, अमोनियम नाइट्रेट 2 किलो, 2 किलो यूरिया ,अर्ध निर्मित बैरल ग्रेनेड लॉन्चर ,ड्रिल मशीन, विभिन्न तरह के 15 पाइप, 20 फीट एलमुनियम शीट ,5 किलो नट बोल्ट, हैंडपंप सिलेंडर, एसएलआर का 350 गोली, केन लैंडमाइनस 16 , प्रेसर लैंडमाइन्स 3,500 मीटर कोडेक्स वायर ,130 एविल इंजेक्शन,130 नीडल इंजेक्शन,100 साइकिल ट्यूब मिला है।

बूढ़ा पहाड़ इलाके में अभियान को लेकर लातेहार एसपी अंजलि अंजन खुद कैंप कर रहे हैं।

Related Articles

close