छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 20 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 20 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

बीजापुर/मुलुगु:
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर जिले में कर्रेगुट्टा ऑपरेशन के बाद, पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से एक्शन कमेटी मेंबर (ACM) स्तर के 20 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादियों में DVC, ACM और 14 पार्टी सदस्य शामिल हैं, जो लंबे समय से बस्तर संभाग के जिलों में सक्रिय थे।

तेलंगाना पुलिस ने की सटीक कार्रवाई

तेलंगाना पुलिस के अनुसार, मुलुगु जिले के वाजेडु, वेंकटापुरम और कन्नईगुड़म थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जब्त सामान में शामिल हैं:

  • इंसास राइफल

  • SLR राइफल

  • 1 .303 राइफल

  • मिमी राइफलें

  • 12 बोर हथियार के कारतूस

  • लाइव ग्रेनेड

  • रेडियो सेट

  • वॉकी-टॉकी

  • रिचार्जेबल बैटरी

  • पेन ड्राइव

  • बड़ी मात्रा में नकदी और विस्फोटक

नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

इस अभियान के दौरान तेलंगाना के ही मुलुगु जिले में एक DVCM समेत माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें एक डिवीजनल कमेटी मेंबरछह प्लाटून सदस्य और एक जनमिलिशिया कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी ने जिले के एसपी के समक्ष सरेंडर किया। अधिकारियों ने इस घटना को एंटी-नक्सल ऑपरेशन की बड़ी सफलता करार दिया है।

कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए थे

इससे पहले छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा के जंगलों में सुरक्षा बलों ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसमें 31 नक्सली मारे गए थे। इस ऑपरेशन के बारे में CRPF के DG और छत्तीसगढ़ DGP ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी। मारे गए नक्सलियों पर 1.72 करोड़ रुपये तक का इनाम घोषित था।

इस ऑपरेशन में:

  • 18 जवान घायल हुए

  • 35 रायफलें और 450 IED बरामद हुए

  • 214 नक्सली बंकर और ठिकाने ध्वस्त किए गए

  • 12,000 किलो राशन भी जब्त किया गया, जो माओवादियों ने वर्षों से पहाड़ी क्षेत्रों में जमा किया था

Related Articles