Jio यूजर्स के लिए बड़ा झटका-छूट…365 दिन बिना रिचार्ज…मिले अनलिमिटेड डेटा…कॉलिंग और 35,100 रुपये का गूगल जेमिनी प्रो…

रिलायंस Jio ने अपने 48 करोड़ से अधिक यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है, जो नंबर को पूरे 365 दिन तक एक्टिव रखने की चिंता को खत्म कर देता है। अब पूरे साल भर रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी और इसके साथ ही कई बेहतरीन बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

इस लॉन्ग वैलिडिटी प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा और 100 SMS जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही, अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है, तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा का आनंद भी ले सकते हैं।

इसके अलावा, Jio अपने यूजर्स को JioTV और JioAI Cloud का फ्री एक्सेस देता है। प्लान की सबसे बड़ी खासियत है गूगल जेमिनी प्रो का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन, जिसकी कीमत लगभग 35,100 रुपये है। इससे यूजर्स गूगल जेमिनी प्रो के प्रीमियम AI फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं।

हाल ही में ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में Jio ने अपने नेटवर्क में 12 लाख नए यूजर्स जोड़े, और कंपनी की 5G सर्विस अब देश के लगभग सभी जिला मुख्यालयों तक पहुंच चुकी है। Jio का यह 365 दिन वाला प्लान अपने यूजर्स को सीमलेस कनेक्टिविटी और बेहतरीन डिजिटल अनुभव प्रदान करता है।

Related Articles

close