कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: झारखंड के इन 5 जिलों समेत 15 विधानसभा प्रभारी बदले

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पांच जिलों और 15 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी को बदलने का आदेश जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया कि प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के अनुमोदन के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने यह निर्णय लिया है।

प्रदेश प्रवक्ता सतीश पाल मुंजनी ने बताया कि विगत 9, 10, 12 और 13 सितंबर 2023 को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षों के प्रभार के जिलों में संगठन सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा में आपसी विचार-विमर्श के आधार पर कुछ जिलों में फेरबदल की आवश्यकता महसूस की गई थी। इसी कारण से यह निर्णय लिया गया है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

  • गोड्डा में अनुकूल चन्द्र मिश्रा
  • देवघर में परविन्दर सिंह
  • पाकुड में तनवीर आलम
  • गिरिडीह में श्वेता सिंह
  • रामगढ में सुरेन्द्र सिंह
  • घाटशिला में तापस चटर्जी
  • सरायकेला में अंबर राय चौधरी
  • विश्रामपुर में पूर्णिमा पांडेय
  • बरकट्ठा में आभा ओझा
  • लातेहार में बद्रीराम
  • मधुपुर में उपेंद्र सिंह
  • सिल्ली में परितोष सिंह
  • ईचागढ़ में खगेन चंद्र महतो
  • रांची में अनूप केशरी
  • चक्रधरपुर में केके शुक्ला
  • गुमला में सीमा सीता एक्का
  • तमाड़ में प्रिंस सिंह
  • मनिका में अशोक यादव
  • हटिया में वेद प्रकाश मिश्रा और कोलेबिरा में अकील रहमान को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles