शादियों के सीजन से पहले बड़ी राहत! सोने की कीमतों में आई भारी कमी, यहाँ देखें अपने शहर का लेटेस्ट रेट कार्ड

Big relief ahead of the wedding season! Gold prices have fallen sharply, check the latest rates for your city here.

नई दिल्ली: सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार 9 फरवरी 2026 को जैसे ही बाजार खुले, सोने के दामों में नरमी देखने को मिली. बीते कुछ हफ्तों से सोना लगातार नई ऊंचाई बना रहा था, लेकिन अब कीमतों में गिरावट ने खरीदारों और निवेशकों का ध्यान खींचा है.

आज सुबह दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना गिरकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पहले इसका बंद भाव 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी कीमत में एक झटके में बड़ा अंतर देखने को मिला है.

रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सोना

जनवरी के आखिर में सोने ने ऐसा स्तर छुआ था, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. 29 जनवरी 2026 को सोना करीब 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. इस ऊंचाई के बाद बाजार में मुनाफावसूली शुरू हुई और धीरे धीरे दाम नीचे आने लगे. जानकारों का कहना है कि जब भी सोना बहुत तेजी से ऊपर जाता है, तो निवेशक मुनाफा निकालना शुरू कर देते हैं. यही वजह है कि अब कीमतों में ठहराव और गिरावट देखने को मिल रही है.

वायदा बाजार में क्या रहा हाल

घरेलू बाजार के साथ साथ वायदा बाजार में भी हलचल दिखी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव सुबह कमजोरी के साथ खुला, लेकिन बाद में दिनभर की गिरावट काफी हद तक संभल गई. कारोबार के दौरान सोना करीब 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास देखा गया. पिछले सत्र में सोना 1,52,071 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. यानी वायदा बाजार में भी कीमतें फिलहाल स्थिर होने की कोशिश कर रही हैं.

  • 24 कैरेट सोना 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा.
  • 23 कैरेट सोना 1,51,469 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.
  • 22 कैरेट सोना 1,39,303 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.
  • 18 कैरेट सोना 1,14,059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा.
  • 14 कैरेट सोना 88,966 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close