बड़ी खबर : शुभमन गिल को अस्पताल में कराया गया भर्ती, मैदान से ले जाया गया एंबुलेंस पर, फैंस की चिंताएं बढ़ी, BCCI ने दी ये अपडेट
Big news: Shubman Gill hospitalized, taken from the field in an ambulance, fans' concerns grow, BCCI provides this update

Shubhman Gill : टीम इंडिया के लिए बहुत चिंताजनक खबर है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। गर्दन में तेज दर्द की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर हो गए। कुछ घंटे बाद उनकी स्थिति और गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनके पहले टेस्ट मैच खेलने पर भी संकट गहराता दिखाई दे रहा है।
दूसरे टेस्ट की पारी में बड़ा हादसा, गिल रिटायर्ड हर्ट
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को अचानक गले और गर्दन में तेज दर्द महसूस हुआ। भारतीय पारी के दौरान वह रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट गए। फिजियो को तुरंत मैदान पर बुलाया गया, लेकिन दर्द इतना गंभीर था कि गिल आगे बल्लेबाजी जारी नहीं रख पाए।भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाए, लेकिन गिल की चोट टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुई। इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में सिर्फ 159 रन पर सिमट गई थी।
अस्पताल में भर्ती, स्ट्रेचर पर ले जाते दिखे कप्तान
शुभमन गिल की हालत रिटायर्ड हर्ट होने के कुछ ही घंटों बाद और अधिक गंभीर हो गई। उन्हें स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया। शनिवार को उन्हें गर्दन में सर्वाइकल कॉलर पहने देखा गया, जिससे यह स्पष्ट है कि उनकी चोट सामान्य नहीं है।गिल को इस गंभीर स्पस्म (ऐंठन) के कारण गर्दन हिलाने में तकलीफ हो रही थी। मेडिकल टीम उनकी लगातार जांच कर रही है। ऐसी स्थिति में उनके अगले टेस्ट मैच में उपलब्ध होने पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
मोर्ने मोर्कल ने बताया— क्यों बढ़ी गिल की समस्या?
भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि शुभमन गिल की यह समस्या अचानक भी हो सकती है और यह रात में सही तरीके से नींद न आने या काम के ज्यादा बोझ का नतीजा भी हो सकती है।
मोर्कल ने बताया कि गिल पिछले कई महीनों से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद वह वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले और फिर तुरंत दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम से जुड़े। उन्हें बीच में बिल्कुल भी आराम नहीं मिला, जिससे उनके शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
मोर्कल ने कहा,”शुभमन भारत के सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक हैं। लेकिन उनके शरीर पर काम का दबाव भी बहुत रहा है। हमें जांच करनी होगी कि गर्दन में अकड़न किस वजह से हुई है।”
बीसीसीआई ने दी अपडेट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि शुभमन गिल की गर्दन में गंभीर ऐंठन है।मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और उनके खेलने को लेकर फैसला उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगा।गिल की गंभीर चोट और अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब पहले टेस्ट मैच में उनके खेलने पर खतरा मंडरा रहा है। टीम इंडिया के लिए यह बेहद चिंताजनक स्थिति है, क्योंकि गिल न सिर्फ कप्तान हैं, बल्कि टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं।









