बड़ी खबर: कल्पना सोरेन 12 हजार वोटों से पिछड़ी, हेमंत सोरेन के चार मंत्री चल रहे हैं पीछे, मुख्यमंत्री छोड़ परिवार के सभी सदस्य पीछे

Big news: Kalpana Soren lagged behind by 12 thousand votes, four ministers of Hemant Soren are lagging behind, all the family members except the Chief Minister are lagging behind.

Jharkhand Vidhansabha Election: झारखंड में इस बार का परिणाम काफी उलटफेर वाला दिख रहा है। सोरेन परिवार के लिए ये चुनाव काफी अप्रत्याशित दिख रहा है।

हेमंत सोरेन को छोड़ दिया जाये तो परिवार के सभी सदस्य पीछे चल रहे हैं। सीता सोरेन, बसंत सोरेन यहां तक कल्पना सोरेन भी पीछे चल रही है। रुझानों में झामुमो गठबंधन 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह आंकड़ा बहुमत 41 से 7सीट ज्यादा है।

वहीं भाजपा गठबंधन 29 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 2 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।इधर रुझानों को देखते हुए झामुमो की सहयोगी कांग्रेस ने आगे की रणनीति पर मीटिंग शुरू कर दी है। राज्य के लिए कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राज्य के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरू और पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने मतगणना जारी रहने के दौरान रांची में बैठक की।

झारखंड भाजपा मुख्यालय पर हलचल नहीं दिखाई दे रही है। यहां सिर्फ इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं।उधर भाजपा दफ्तर पर कोई हलचल नहीं दिखाई दे रही है।राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। सरकार बनाने के लिए यहां बहुमत का आंकड़ा 41 है।

2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं। घाटशिला विधानसभा सीट पर मंत्री रामदास सोरेन की बढ़त के बाद जश्न मनाते जेएमएम कार्यकर्ता। यहां से भाजपा के बाबूलाल सोरेन प्रत्याशी हैं। बाबूलाल पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे हैं।

ये कर रही इंडिया गठबंधन को परेशान

हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से 12 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। हेमंत सरकार के 4 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बन्ना गुप्ता, हफिजुल हसन अंसारी, बेबी देवी और मिथिलेश ठाकुर पीछे चल रहे हैं।

. सोरेन परिवार के तीन कैंडिडेट बड़ी बहू सीता सोरेन (भाजपा) जामताड़ा, छोटी बहू कल्पना सोरेन गांडेय और छोटे बेटे बसंत सोरेन दुमका सीट से पीछे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन ही बरहेट से आगे चल रहे हैं।
. झामुमो गठबंधन को रुझानों में बढ़त के बाद कांग्रेस नेताओं ने बैठक शुरू कर दी है।

Related Articles