झारखंड : रांची के लिए बड़ी खबर…सिरमटोली फ्लाईओवर का आज होगा उद्घाटन, जानें क्या है खास
Jharkhand: Big news for Ranchi... Sirmatoli flyover will be inaugurated today, know what is special

विवादों के बीच राज्य सरकार आज सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिन के 11:00 बजे फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।
उद्घाटन को लेकर सिरमटोली फ्लाईओवर के पास भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। उद्घाटन स्थल पर फ्लआईओवर को फूल मालाओं से सजाया संवारा गया है।
मालूम हो कि इस फ्लाईओवर के निर्माण से कांटा टोली से डोरंडा की ओर जाने वाले यात्रियों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी जाम से निजात मिलेगा।