झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 10 KM नहीं, सिर्फ इतनी होगी दौड़; भर्ती नियमावली में हुआ बड़ा बदलाव—पढ़ें पूरी खबर
Jharkhand Excise Constable Recruitment: Great news for candidates! The running distance will now be shorter; a major change has been made to the recruitment rules—read the full story.

झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परिक्षा को लेकर अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि सरकार के द्वारा परिक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है. आने वाले 22 मार्च को लिखित परिक्षा का आयोजन किया जाएगा. झारखंड सरकार ने परिक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार, झारखंड के उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन 22 मार्च 2026 को राज्य के विभिन्न केन्द्रों में किया जाएगा.
आयोग के वेबसाईट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
परिक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक आयोग के वेबसाईट पर मार्च महीने 2026 के पहले सप्ताह में उपलब्ध कराया जाएगा. अभ्यार्थी उस लिंग के द्वारा अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है. प्रवेश पत्र डाक या किसी बा अन्य माध्यम से नहीं उपलब्ध कराया जाएगा.2026 में दस्तावेज़ सत्यापन और लिखित प्रक्रियाएं पूरी होगी
2023 की शारीरिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं, जिसमें 1.48 लाख से अधिक छात्र सफल घोषित हुए हैं. शारीरिक दक्षता परीक्षण में बड़े बदलाव किया गया है जिसमें अब पुरुषों को 6 मिनट में 1.6 किमी और महिलाओं को 10 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी. इसमें 583 पदों पर बहाली होनी है. जिसमें शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, चिकित्सीय जांच होगी.
चयनित उम्मीदवारों को 19,900 – 63,200 रुपये का पे-स्केल दिया जाएगा. अधिसूचना के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए 18 से 25 वर्ष और अन्य वर्गों के लिए छूट है. शारीरिक परीक्षा 22 अगस्त 2024 से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई थी. 2025 में परिणाम नवंबरजारी किया गया और 2026 में आगे की प्रक्रियाएं (दस्तावेज़ सत्यापन/लिखित) होनी हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर नवीनतम सूचनाएं चेक कर सकते हैं.









