बड़ी घटना : विधानसभा में सुरक्षा चूक: गेट तोड़कर घुसी कार, स्पीकर कक्ष के बाहर गुलदस्ता रखकर फरार

Major Incident: Security Breach at the Legislative Assembly—Car Crashes Through Gate, Flees After Leaving Bouquet Outside Speaker's Chamber.

विधानसभा की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है। सोमवार दोपहर एक अज्ञात कार वीआईपी गेट को तोड़ते हुए विधानसभा परिसर के अंदर घुस गई और स्पीकर कक्ष के बाहर गुलदस्ता रखकर मौके से फरार हो गई। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये पूरी घटना देश की राजधानी नई दिल्ली की है। जहां विधानसभा में ये पूरी घटना घटी

 

 

कैसे हुई पूरी घटना

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजकर 5 मिनट पर उत्तर प्रदेश नंबर की एक सफेद Tata Sierra कार मॉल रोड स्थित एक बंद गेट को तोड़ते हुए विधानसभा परिसर में घुस गई। बताया जा रहा है कि यह गेट सामान्यतः बंद रहता है, लेकिन कार सवार ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए सीधे उसे टक्कर मार दी।कार परिसर में घुसने के बाद कुछ देर तक इधर-उधर घूमती रही। इसके बाद चालक स्पीकर रूम के बाहर पहुंचा और वहां एक गुलदस्ता रख दिया। इस दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, जिससे राहत की बात यह रही कि यह घटना किसी बड़े हमले में तब्दील नहीं हुई।

 

जानिये चश्मदीदों ने बताया क्या था पूरा घटनाक्रम

मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, वे गेट नंबर 2 के पास खड़े थे, तभी अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा कि कोई सामान्य हलचल है, लेकिन जब उन्होंने देखा तो एक कार गेट तोड़कर अंदर घुसी हुई थी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज गति से परिसर में घुसी और कुछ समय तक घूमती रही, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के रिक्शा चालक और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद कार उसी दिशा में वापस लौटी, फिर से गेट को टक्कर मारी और तेजी से बाहर निकल गई।

 

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सबसे गंभीर बात यह है कि जिस वीआईपी गेट से कार अंदर घुसी, वहां Central Reserve Police Force (CRPF) के जवान तैनात थे। इसके बावजूद इस तरह की घटना का होना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक की ओर इशारा करता है।पूरी घटना महज 5 मिनट के भीतर घटित हुई, लेकिन इस दौरान कार चालक आसानी से अंदर घुसा, गुलदस्ता रखा और फरार हो गया। इससे यह सवाल उठता है कि सुरक्षा जांच और निगरानी प्रणाली कितनी प्रभावी है।

 

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद मौके पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है। विधानसभा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close