बड़ा तोहफा: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर सीएम हेमंत करेंगे 70 विधायकों के नए आवासों का उद्घाटन, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं”

Big gift: On the 25th foundation day of Jharkhand, CM Hemant will inaugurate new residences for 70 MLAs, know what facilities will be available.

झारखंड के 25वें स्थापना दिवस समारोह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 70 नए विधायक आवासों का उद्घाटन करेंगे. रांची के धुर्वा में निर्मित आवासों का निर्माण सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों के रहने के लिए किया गया है. उद्घाटन के बाद विधायक अपने नए आवासों में शिफ्ट हो जाएंगे और पुराने सरकारी आवासों का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री स्थापना दिवस के मौके पर निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में पूरा हो चुके 100 निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन करेंगे जिनमें सरकारी भवन, सड़क, पुल, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य विकास परियोजनाओं से जुड़ी इमारतें शामिल हैं.

नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे सीएम
सीएम हेमंत इस मौके पर कई नई योजनाओं का शिलान्यास भी करने वाले हैं. झारखंड का 25वां स्थापना दिवस समारोह काफी भव्य होगा जिसमें सभी जिलों से बड़ी संख्या में लोग शिरकत करेंगे. गौरतलब है कि स्थापना दिवस समारोह का आयोजन मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा.

15 नवंबर 2000 को हुआ था झारखंड का गठन
गौरतलब है कि अलग झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 को किया गया था. झारखंड गठन को 25 साल पूरे हो गए. इस मौके पर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा.

Related Articles

close