झारखंड की राजनीति में ‘महा-विस्फोट’! पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने थामा BJP का दामन, सैकड़ों समर्थकों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन

A major political explosion in Jharkhand! Former minister Dulal Bhuiyan joins the BJP, demonstrating his strength with hundreds of supporters.

झारखंड: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज BJP प्रदेश कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू तथा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रमुख रूप से दुलाल भुइयां ने भी पार्टी की सदस्यता ली, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया।

सदस्यता ग्रहण के बाद दुलाल भुइयां ने कहा कि उन्होंने अपने समाज के विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है कि वे केवल भारतीय जनता पार्टी में ही जाएंगे। उन्होंने बताया, “भुइयां समाज एक वंचित समाज है, जिसका प्रतिनिधित्व हम करते हैं। प्रधानमंत्री के कामकाज से हमारे समाज के लोग प्रभावित हैं। आज शिवरात्रि के दिन BJP में शामिल होना आग से कोयला निकालने के समान है।”

उन्होंने आगे कहा कि वे किसी भी हाल में भाजपा को नहीं छोड़ेंगे। “आज मैं शपथ लेता हूं कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा। JMM में भी हमने निस्वार्थ रूप से काम किया, लेकिन अब JMM हेमंत सोरेन के पॉकेट की पार्टी बन गई है। किसी आंदोलनकारी को सम्मान नहीं मिलता,” दुलाल भुइयां ने अपनी बात रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close