झारखंड : कांग्रेस का बड़ा फैसला, झारखंड में रमा खलखो और मुंबई में ट्यूलिप ब्रायन मिरांडा बनीं महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष

Congress takes a major decision, with Rama Khalkho in Jharkhand and Tulip Brian Miranda in Mumbai becoming the new presidents of the Mahila Congress.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अपने महिला संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए दो महत्वपूर्ण राज्यों और क्षेत्रों में नई अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है. कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी.

झारखंड महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष रमा खलखो को बनाया गया है। वहीं, मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी (MRCC) की महिला शाखा की अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट ट्यूलिप ब्रायन मिरांडा को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नई नियुक्तियों को कांग्रेस संगठन में महिला मोर्चे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नई अध्यक्षों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में महिला कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का काम करेंगी. इन नियुक्तियों के माध्यम से कांग्रेस ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों से पहले अपने महिला नेतृत्व को मजबूती दी है.

Related Articles

close