कैबिनेट की बड़ी बैठक आज: प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की टिकी कैबिनेट के फैसले पर नजर, इन फैसलों पर लगेगी मुहर, दो दर्जन से ज्यादा...

रांची। चंपई कैबिनेट की अहम बैठक पर आज प्रदेश भर के कर्मचारियों की नजरें होगी। राज्य सरकार की तरफ से कर्मचारियों को होली का तोहफा दिया जा सकता है। शाम चार बजे चंपई कैबिनेट की अहम बैठक आज होने वाली है। बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। माना जा रहा है कि आचार संहिता लगने के पहले की ये आखिरी कैबिनेट है, लिहाज आज 25 से 30 अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। राज्य सरकार लोकसभा चुनाव के पहले होने वाले इस कैबिनेट में कुछ अहम फैसले भी ले सकती है।

माना जा रहा है कि आज की कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी का तोहफा राज्य सरकार दे सकती है। केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों को फिलहाल 50 प्रतिशत DA मिल रहा है, जबकि झारखंड में कर्मचारियों को अभी 46 प्रतिशत ही डीए दिया जा रहा है। आज डीए के अलावे अलग-अलग विभाग के दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

पिछले दिनों राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए बच्चों के पालन पोषण अवकाश का ऐलान किया था, इसके तहत 720 दिनों की छुट्टी की पात्रता होगी, कल्पना सोरेन ने पिछले दिनों कार्यक्रम में कहा था कि ये लाभ सिर्फ शासकीय कर्मचारियों को नहीं, बल्कि प्राइवेट और संविदा महिलाकर्मियों को भी दिया जाना चाहिये। राज्य सरकार इस पर भी विचार कर सकती है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story