BIG BREAKING: नई सरकार के बाद बड़े पैमाने पर IAS तबादले…कई जिलों में नए DM की पोस्टिंग…
नई सरकार के गठन के बाद IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, औरंगाबाद, बेगूसराय, शिवहर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात।

बिहार में नई सरकार बनने के बाद आईएएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए गए हैं। कई जिलों में नए जिलाधिकारी (DM) की पोस्टिंग की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
प्रमुख IAS तबादले और पोस्टिंग्स:
बेगूसराय: श्रीकांत शास्त्री (पूर्व औरंगाबाद DM)
पश्चिम चंपारण: तरनजोत सिंह (पूर्व मधेपुरा DM)
सिवान: विवेक रंजन (पूर्व शिवहर DM)
औरंगाबाद: अभिलाष शर्मा (पूर्व अरवल DM)
कटिहार: आशुतोष द्विवेदी (भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव)
शिवहर: प्रतिभा रानी
सारण: वैभव श्रीवास्तव (सूचना जनसंपर्क विभाग के निदेशक)
अररिया: विनोद दुहन (खान निदेशक)
मधेपुरा: अभिषेक रंजन (निदेशक मत्स्य विभाग)
शेखपुरा: शेखर आनंद (उद्योग विभाग में निदेशक)
अरवल: अमृषा बैंस (ऊर्जा विभाग विशेष कार्य पदाधिकारी)
बक्सर: साहिला (प्राथमिक शिक्षा निदेशक)
कैमूर: नितिन कुमार सिंह (कृषि विभाग निदेशक)
नई सरकार की नीति और प्रशासनिक बदलाव के तहत कई जिलों में राजनीतिक और प्रशासनिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर IAS तबादले किए गए हैं। यह फेरबदल बिहार के प्रशासनिक ढांचे और जिलों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।


















