BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है, जिसमें 16 नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई, जब सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी मिलने के बाद DRG और CRPF के जवानों ने संयुक्त अभियान शुरू किया। सुबह जब सुरक्षाबल जंगल में पहुंचे, तो नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और 16 नक्सलियों को मार गिराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात को खुफिया जानकारी मिली थी कि केरलापाल क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं. इसके बाद DRG और CRPF के जवानों ने संयुक्त अभियान शुरू किया. शनिवार सुबह जब सुरक्षाबल जंगल में पहुंचे तो घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में 16 नक्सली मारे गए.

सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा, दो जवान घायल

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ पूरी ताकत से मोर्चा संभाला और लगातार गोलीबारी की. मुठभेड़ के बाद अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं. इस कार्रवाई में दो सुरक्षाकर्मी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब भी जारी है तलाशी अभियान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है. माना जा रहा है कि अभी और नक्सली छुपे हो सकते हैं. सुरक्षाबलों को मौके से अत्याधुनिक हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है.

नक्सलियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों से सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है. इस साल यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसमें एक साथ 16 नक्सलियों को मार गिराया गया. इससे पहले भी सुकमा और बस्तर के जंगलों में कई नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा चुके हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस ऑपरेशन से इलाके में नक्सलियों की ताकत को बड़ा झटका लगा है. यह सुरक्षाबलों के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है, जिससे आने वाले दिनों में नक्सल गतिविधियों पर और नियंत्रण पाया जा सकेगा.16 नक्सली ढेर: सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 16 नक्सलियों का एनकाउंटर, 2 जवान भी घायल

Related Articles

close