Big Breaking: 67 लाख की महा-चोरी का पर्दाफाश! ताला बदलकर झांसा देने वाले 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Big Breaking: 6.7 million dollar grand theft uncovered! Three criminals arrested for deceiving people by changing the locks.

रांची। Ranchi Theft Case में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओरमांझी थाना क्षेत्र में बंद घर से करीब 67 लाख रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पारस कुमार चौधरी (23), मृत्युंजय कुमार उर्फ बॉबी और हरप्रीत सिंह उर्फ मोन्टी के रूप में हुई है। पारस कुमार चौधरी रांची के मोरहाबादी का निवासी है, जबकि मृत्युंजय कुमार और हरप्रीत सिंह बोकारो के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 61 हजार 500 रुपये नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद मोटरसाइकिलों के नंबर JH02P 4272 और JH01FD 9968 बताए गए हैं।

दरअसल, Ranchi Theft Case की शुरुआत 8 मार्च को हुई थी, जब पीड़ित विक्रांत तिवारी ने ओरमांझी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए घर बंद कर बाहर गए थे। जब वे वापस लौटे और दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो ताला नहीं खुला। पास से देखने पर पता चला कि दरवाजे पर किसी ने दूसरा ताला लगा दिया है।

ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश करने पर उन्हें पूरा सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी खुली थी। जांच करने पर पता चला कि घर से करीब 7 लाख 28 हजार रुपये नकद और लगभग 60 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवर चोरी हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। Ranchi Theft Case में आगे की जांच जारी है और पुलिस चोरी गए बाकी सामान की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close