झारखंड कांग्रेस विधायकों को बड़ा झटका! कलकत्ता हाईकोर्ट ने इरफान अंसारी समेत तीन विधायकों की विदेश यात्रा की अनुमति से किया इनकार, जानिए क्या है पूरा मामला?

Jharkhand Congress MLAs suffer a major setback! The Calcutta High Court has denied permission for foreign travel to three MLAs, including Irfan Ansari. What is the full story?

Kolkata News: कलकत्ता हाईकोर्ट ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और कांग्रेस के दो अन्य विधायकों नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप को विदेश यात्रा की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। अदालत ने राज्य सरकार की आपत्तियों को स्वीकार करते हुए तीनों विधायकों की याचिका खारिज कर दी।

बुधवार को हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की एकल पीठ ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पासपोर्ट लौटाना या विदेश यात्रा की अनुमति देना उचित नहीं होगा। तीनों विधायक इंग्लैंड में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन में शामिल होने के लिए अनुमति मांग रहे थे।

राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता जयंत सामंत ने तर्क दिया कि तीनों विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं और वे नियमित रूप से अदालत में पेश भी नहीं हो रहे। ऐसे में विदेश यात्रा की अनुमति देने से उनके विदेश में छिप जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अदालत ने इस तर्क को सही मानते हुए याचिका खारिज कर दी।

🔹 कोर्ट ने कहा — पहले कानूनी प्रक्रिया पूरी करें

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि विधायकों को पहले मुकदमे की कार्यवाही में सहयोग देना होगा और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही भविष्य में किसी यात्रा अनुमति पर विचार किया जा सकता है।

🔹 2022 में नकदी के साथ पकड़े गए थे विधायक

गौरतलब है कि 30 जुलाई 2022 को पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा जिले के पांचला इलाके से इन तीनों कांग्रेस विधायकों को 50 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई कथित राजनीतिक सौदेबाजी और धन के स्रोत को लेकर की गई थी। बाद में अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दी थी और उनके पासपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया था।

फिलहाल मामला अदालत में लंबित है। इस पृष्ठभूमि में हाईकोर्ट ने कहा कि इस समय विदेश यात्रा की अनुमति देना न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।

Related Articles

close