सरकारी नौकरी का बड़ा धमाका! 2759 पदों पर निकली भर्ती… फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना पछताएंगे

लखनऊ। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कृषि विभाग में बंपर भर्ती का ऐलान किया गया है, जिसमें प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर UPSSSC ने आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है, जिससे युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई से 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लेकिन इस भर्ती में आवेदन के लिए एक अहम शर्त रखी गई है, जो कई उम्मीदवारों के लिए चुनौती बन सकती है।
दरअसल, केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने PET-2025 (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) पास की हो और जिनके पास इसका वैध स्कोर कार्ड मौजूद हो। यानी बिना PET-2025 के इस भर्ती में एंट्री संभव नहीं होगी।
भर्ती प्रक्रिया के तहत मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन PET-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के जरिए किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के अंक शून्य, उससे कम या ऋणात्मक होंगे, उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न की बात करें तो लिखित परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। हर प्रश्न एक अंक का होगा, जिससे प्रतियोगिता काफी कड़ी होने की उम्मीद है।
योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसमें बीएससी (ऑनर्स) कृषि, उद्यान, फॉरेस्ट्री, बीटेक (कृषि अभियंत्रण) या गृह विज्ञान/कम्युनिटी साइंस में चार वर्षीय डिग्री शामिल है।
इस भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन PET-2025 की अनिवार्यता ने इसे और अधिक प्रतिस्पर्धी बना दिया है। अब देखना होगा कि इस सुनहरे मौके का फायदा कितने उम्मीदवार उठा पाते हैं









