झारखंड : रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान…31 मार्च तक टैक्स नहीं भरा तो लगेगा भारी जुर्माना…आज ही निपटायें काम

Ranchi Municipal Corporation's Major Announcement: Heavy Fines for Non-Payment of Taxes by March 31—Settle Your Dues Today!

रांची: वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी दिन रांची नगर निगम ने शहरवासियों को बकाया टैक्स जमा करने का अंतिम अवसर दिया है। 31 मार्च को अवकाश होने के बावजूद निगम कार्यालय विशेष रूप से खुला रहेगा, ताकि लोग अपने लंबित भुगतान निपटा सकें।


टैक्स और शुल्क जमा करने की पूरी सुविधा

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, इस दिन होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स, ट्रेड लाइसेंस शुल्क और निगम की दुकानों का किराया जमा किया जा सकेगा। भुगतान के लिए काउंटर के साथ साथ ऑनलाइन विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो।


1 अप्रैल से लगेगी पेनाल्टी

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च तक बकाया जमा नहीं किया गया, तो 1 अप्रैल से उस पर पेनाल्टी लागू कर दी जाएगी। ऐसे में देरी करने वालों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ सकता है।


बकायेदारों पर निगम की सख्ती

नगर निगम ने किराया नहीं देने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बंदोबस्ती पर दुकान लेकर लंबे समय से भुगतान नहीं करने वालों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

सोमवार को अपर बाजार क्षेत्र में 200 से अधिक दुकानों पर नोटिस चस्पा कर चेतावनी दी गई है कि जल्द से जल्द बकाया जमा करें, अन्यथा आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


नागरिकों से अपील

नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम दिन का फायदा उठाकर अपने सभी लंबित करों का भुगतान कर दें। समय पर भुगतान करने से न केवल पेनाल्टी से बचा जा सकता है, बल्कि प्रशासनिक कार्रवाई से भी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close