Budget 2026 में बड़ा ऐलान: पहली Global Big Cat Summit की मेजबानी करेगा भारत, बाघ से लेकर हिम तेंदुए तक पर होगी दुनिया की नजर

भारत बनेगा बिग कैट्स का ग्लोबल गार्जियन! मोदी सरकार का मास्टरप्लान, 95 देशों के मंत्री होंगे आमने-सामने

नई दिल्ली।रविवार को संसद में Budget 2026 भाषण के दौरान एक ऐसा ऐलान हुआ, जिसने वन्यजीव संरक्षण की दुनिया में हलचल मचा दी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत जल्द ही पहली ग्लोबल बिग कैट समिट की मेजबानी करने जा रहा है। यह अपने आप में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा।

इस समिट में 95 देशों के मंत्री और सरकार प्रमुख एक मंच पर आकर बाघ, शेर, चीता और अन्य बड़ी बिल्लियों के संरक्षण को लेकर साझा रणनीति बनाएंगे।

Budget 2026: पहली बार होगा ऐसा वैश्विक मंथन

लोकसभा में बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा—

“भारत इस वर्ष पहली Global Big Cat Summit की मेजबानी करेगा, जहां 95 देशों के मंत्री और नेता संरक्षण से जुड़ी सामूहिक रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।”

 यह समिट दुनिया में पहली बार आयोजित की जा रही है, जिसमें सिर्फ और सिर्फ Big Cats के संरक्षण पर फोकस होगा।

 95 से ज्यादा देशों को जोड़ने वाला इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस

इस पहल की रीढ़ है इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA), जिसे भारत ने अप्रैल 2023 में लॉन्च किया था।

इस अलायंस का मकसद है दुनिया की 7 प्रमुख बिग कैट प्रजातियों की रक्षा—

  •  बाघ

  •  शेर

  •  चीता

  •  तेंदुआ

  •  हिम तेंदुआ

  •  जगुआर

  •  प्यूमा

इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है और यह 95 से अधिक देशों में इन प्रजातियों के संरक्षण, अवैध शिकार रोकने और ज्ञान साझा करने पर काम कर रहा है। खास बात—
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में पहली बार इस तरह के वैश्विक गठबंधन का विचार रखा था, जिसे प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर 2023 में साकार किया गया।

 वन्यजीवों के साथ-साथ मेडिकल टूरिज्म पर भी बड़ा दांव

Budget 2026 भाषण में वित्त मंत्री ने एक और बड़ा ऐलान किया—

 देश में 5 रिजनल मेडिकल हब बनाए जाएंगे, जिससे भारत को मेडिकल टूरिज्म हॉटस्पॉट बनाया जा सके।

ये मेडिकल हब—

  •  इलाज

  •  मेडिकल एजुकेशन

  •  रिसर्च

तीनों को एक साथ जोड़ने वाले इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स होंगे।

 ‘बायोफार्मा शक्ति’ मिशन: ₹10,000 करोड़ का दांव

सरकार ने अगले 5 सालों में—

  •  ₹10,000 करोड़ के बजट के साथ

  •  ‘बायोफार्मा शक्ति’ कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव रखा है

इससे—

  • बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर का घरेलू उत्पादन बढ़ेगा

  •  3 नए NIPER संस्थान खुलेंगे

  •  7 मौजूदा संस्थानों को अपग्रेड कर बायोफार्मा नेटवर्क बनाया जाएगा

 दुनिया की नजर भारत पर

एक तरफ बाघ-शेर जैसे वन्यजीवों की सुरक्षा, दूसरी तरफ मेडिकल और फार्मा में ग्लोबल लीडर बनने की तैयारी
बजट 2026 साफ संकेत दे रहा है कि भारत अब सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए नेतृत्व की भूमिका निभाने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close