हैदराबाद। आंध्रप्रदेश के गुंटूर से बड़ी खबर आ रही है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व तेलगू देशम पार्टी (TDP) के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। गुंटूर में रैली के दौरान भगदड़ में 3 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि हाल ही में 28 दिसंबर को नायडू की रैली कंदुकुर में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि चंद्रबाबू नायडू की रैली गुंटूर के विकास नगर पहुंची थी।

यहां संक्रांति उपहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगदड़ मच गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। दो घायलों के नाम गोपीदेसी रमादेवी, आशिया है, जबकि तीसरे का नाम अभी अज्ञात है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 10 दिनों से टीडीपी नेताओं के प्रचार के कारण रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होने लगी हैं।

28 दिसंबर का हादसा शाम के समय हुआ था। चंद्रबाबू नायडू कंदुकुर में एक रोड शो कर रहे थे। जब उनका काफिला गुडम सीवेज नहर को पार कर रहा था, तभी कई कार्यकर्ता नहर में गिर गए। जिससे तीन लोगों की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई थी और दो अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...