मोकामा: मोकामा में शादी के दौरान भीषण हादसा हो गया। शादी की रश्म में डांस कर रही महिलाओं को पिकअप ने रौद दिया। इस घटना में कई महिलाओं की हालत गंभीर है। हादसा मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के एनएच-82 की बतायी जा रही है। शादी की रस्म के लिए नाचती-गाती जा रही महिलाओं की भीड़ को एक पिकअप ने रौंद दिया।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़ कर जमकर धुना और वाहन में आग लगा दी, जिसे मोकामा थाने से बुलाई गई दमकल की गाड़ी ने बुझाया। साथ ही पुलिस ने आरोपी चालक को भी गिरफ्त में ले लिया जिसकी पहचान शम्भू शरण पाण्डेय के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, रविवार को घोसवरी के वार्ड संख्या 3 निवासी बालेश्वर शर्मा के पुत्री की शादी थी।

शादी के विधविधान कर महिलाएं भोला स्थान से लौट रही थीं, तभी सरमेरा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी महिलाओं को रौंद दिया। घायल महिलाओं में सुलेखा कुमारी, रीना कुमारी, फूल कुमारी, मुस्कान कुमारी, संगीता कुमारी, रीना देवी, शोभा देवी, करिश्मा कुमारी, उषा शर्मा, रंजू शर्मा, रीता शर्मा व शांति देवी शामिल हैं। सुलेखा कुमारी को गंभीर चोट आई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...