साहिबगंज गंगा पुल निर्माण करा रही डीबीएल कंपनी की मालवाहक जहाज गंगा नदी में पलट गई है। साहिबगंज और मनिहारी के बीच गंगा पुल निर्माण करा रही कंपनी दिलीप बिल्डकॉन कंपनी (डीवीएल) कि मालवाहक जहाज गंगा किनारे अपना संतुलन खो दी और गंगा नदी में समा गई। जानकारी के मुताबिक जहाज पर 6 ट्रक लदे थे। लेकिन कितने ट्रक पानी में डूबे इसका आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मालवाहक जहाज पर सीमेंट लोड था और बिहार के मनिहारी जा रहा था। ड्राइवर की खोजबीन जारी है। सूत्रों के मुताबिक दो लोगों के लापता होने की आशंका है। कंस्ट्रक्शन मैनेजर भानु ने कहा कि की खोजबीन जारी है। कुहासे की वजह से परेशानी हो रही है। घटना सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...