भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ी, गायक की शिकायत पर कोर्ट ने अक्षरा और उनके मैनेजर को किया कोर्ट में तलब

Bhojpuri singer Akshara Singh's troubles increased, on the singer's complaint the court summoned Akshara and her manager to the court

Singer Akshra Singh : दो भोजपुरी गायकों का विवाद कोर्ट पहुंच गया है। सिंगर शिवेश मिश्रा की शिकायत के बाद अब गायिका व एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी है। कोर्ट ने भोजपुरी एक्ट्रेस व गायिका अक्षरा सिंह और उनके मैनेजर विपिन सिंह को तलब किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अहियापुर निवासी शिवेश मिश्रा (Shivesh Mishra) ने अक्षरा सिंह के विरुद्ध अदालत में मुकदमा दायर किया था। अपनी शिकायत में शिवेश मिश्रा ने कहा था कि समस्तीपुर जिला के सिंघिया में दुर्गा पूजा समिति, लगमा के लिए अक्षरा सिंह को कार्यक्रम करने के लिए पांच लाख 51 हजार रुपये देकर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए साइन किया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अक्षरा सिंह 24 अक्टूर 2023 को कार्यक्रम के लिए सिंघिया आईं और मंच पर 12 बजे रात्रि में कार्यक्रम करने गईं। इस दौरान 12:30 बजे कार्यक्रम के दर्शकों ने उन पर रुपये फेंका। इससे वे गुस्सा होकर माइक पटकते हुए मंच से उतर गईं। पुन: कार्यक्रम करने से उन्होंने इंकार कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उस वक्त ये विवाद सोशल मीडिया में भी खूब छाया था। इस पूरे मामले में उस वक्त अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुई थी। जिसके बाद शिवेश मिश्रा ने इस मामले में कोर्ट में याचिका दायर की। शिवेश मिश्रा ने उनके विरुद्ध अदालत में मुकदमा दाखिल करते हुए अपना और अपने पक्ष के गवाहों का बयान न्यायाधीश के समक्ष दर्ज कराया।

 

अदालत ने परिवादी द्वारा दिए गए साक्ष्य का अवलोकन करते हुए अक्षरा सिंह एवं उनके मैनेजर के विरुद्ध संज्ञान लेकर अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है। इसम मामले को लेकर अभी अक्षरा सिंह की प्रतिक्रिया नहीं आयी है। लेकिन ये तो तय है कि उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

Related Articles

close