झारखण्ड चैनपुर प्रखंड के सेमरा गांव में आज भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। यह यात्रा दमनकारी सरकार के खिलाफ है। अनिल सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती नफरत के खिलाफ राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आयोजित कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा है। भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है जिसका उद्देश्य नई दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है।

इसमें प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू भुइया, शिवनाथ, लदीप प्रभु, राम केवल, देवकी यादव, करमु, छुनकु, नंदलाल, चीता देवी, इंदु देवी, बीन्हा कुंवर, गीता देवी, राकेश दुबे, कमलेश दुबे, मुन्नी देवी, गुलाम अंसारी, इस्लाम अंसारी, जीतन साह, बीहरी, भुला संतु राम, चंद्र वासी बलि, आदि सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...