भागलपुर : भीषण सड़क हादसे में 5 बारातियों की मौत….बारातियों से भरी गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की हालत नाजुक

भागलपुर। भागलपुर से एक भीषण हादसे की खबर आ रही है। ट्रक और आटो की हुई टक्कर में 5 बारातियों की मौत हो गयी। घटना भागलपुर के बिहपुर की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक रुपौली प्रखंड की रामपुर पंचायत के पोखरी टोला के निवासी छट्ठू मंडल के बेटे वरूण की शादी नारायणपुर गांव में तय हुआ थी। बारात के लिए कई आटो किये गये थे।

दुल्हे की गाड़ी के साथ बारात के लिए बुक किये गये आटो चल रहे थे। इसी दौरान आटो जैसे ही बिहपुर के पास पहुंची, इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरे आटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 5 बारातियों की मौत हो गयी, वहीं 6 बाराती जख्मी हो गये। छह बारातियों में से 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायल का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना में जिनकी मौत हुई है, उनमें आटो चालक गजेंद्र साह, छठू मंडल, पिंकू मंडल, मंटू मंडल, गजाधर मंडल शामिल हैं। नवगछिया अस्पताल में सभी का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close