सावधान पाकुड़…हथियारों के साथ घूम रहे थे अपराधी…पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; जानिए कौन हैं ये आरोपी?

Beware Pakur... Criminals were roaming with weapons... Police surrounded and caught them; know who these accused are?

पाकुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इनमें एक आरोपी किन्नर (ट्रांसजेंडर) समुदाय से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है।

एसडीपीओ डी.एन. आजाद के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिद्धो-कान्हु पार्क के पास कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं और उनके पास हथियार मौजूद है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और टाइगर मोबाइल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध युवक भागने लगे। हालांकि, पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए उनका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक आरोपी के कमर से काले रंग का अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साल्फी शेख (मनिरामपुर) और सागीर शेख (अंजना) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सागीर शेख किन्नर समुदाय से जुड़ा है।

इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 56/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।

पाकुर अवैध हथियार के खिलाफ चल रहा अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close