बेवफा जवान : नौकरी लगते ही बेवफा हो गया आशिक, लव..सेक्स और धोखा मामले में प्रेमिका ने दर्ज करायी FIR, कहा, 5 साल तक शारीरिक संबंंध…..

Unfaithful soldier: The lover became unfaithful as soon as he got a job, girlfriend filed an FIR in the case of love..sex and cheating, said, physical relationship for 5 years...

Crime News : जवान पर एक लड़की ने मोहब्बत और बेवफाई का इल्जाम लगाया है। युवती का आरोप है कि आर्मी के जवान ने उसके साथ प्यार किया, शादी किया और फिर रेप कर शादी से इंकार कर दिया। युवती के आरोप पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला पश्चिमी चंपारण के बगहा का है।

 

मामला बथुवरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव की है। युवती ने आरोप लगाया है कि आर्मी जवान उसके साथ 5 साल तक शारीरिक संबंध बनाये। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। युवती का कहना है कि जब उसने शादी की बात की तो आरोपी और उसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया।

 

आर्मी जवान का नाम रिशु वर्णवाल है। युवती के साथ रिशु की दोस्ती 2020 में हुई थी। युवक ने उस वक्त कहा कि वो उससे शादी करेगा। जिसके बाद युवती के साथ युवक शारीरिक संबंध बनाने लगा। वो हमेशा शादी का वादा करता रहा। लड़की को मोबाइल और सिम कार्ड भी दिया था।

 

लेकिन जैसे ही रिशु की नौकरी लगी, वो बदल गया। 2 साल पहले आर्मी में नौकरी लगने के बाद वो युवती से कटने लगा। घरवालों ने भी किसी और लड़की से रिशु की शादी तय कर दी। इसकी जानकारी जब युवती को हुई, तो वो आरोपी के घर पहुंची।

 

आरोप है कि लड़के के घरवालों ने युवती के साथ विवाद किया और धक्का मारकर घर से बाहर कर दिया। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला उलझ गया है। वहीं आरोपी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

close