चंडीगढ़। चंडीगढ़ की सड़क पर बुधवार देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सवार ने छह लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाएं घायल हुई जबकि एक महिला की मौके पर मौत हो गई।

मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पाकर सारंगपुर थाना प्रभारी रोहित सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे में कार चालक के भी घायल होने होने की बात सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शी की माने तो देर शाम कार चालक ने अनियंत्रित होकर पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद क्रमश बस स्टॉप पर इंतजार करने वाली एक सवारी फिर आरोपित चालक ने भुट्टा बेचने वाले एक रेहड़ी वाले को टक्कर मार दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहां एक व्यक्ति उपचाराधीन है। जबकि अन्य की हालत गंभीर होने के नाते पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने एक घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...