‘विजय युग’ की शुरुआत! सुपरस्टार से सीधे CM बने थलपति विजय… 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ….

Vijay ने आखिरकार तमिलनाडु की राजनीति में वह कर दिखाया, जिसकी लंबे समय से चर्चा हो रही थी। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने आज Tamil Nadu के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नए राजनीतिक दौर की शुरुआत कर दी। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए भव्य समारोह में हजारों समर्थकों की मौजूदगी के बीच विजय ने सत्ता की कमान संभाली।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प पल भी देखने को मिला, जब विजय अचानक मंच से भाषण देने लगे। यह देखकर Rajendra Vishwanath Arlekar ने उन्हें रोकते हुए पहले शपथ पत्र पढ़ने के लिए कहा। यह दृश्य देखते ही समारोह में मौजूद लोग मुस्कुराने लगे और माहौल कुछ देर के लिए हल्का हो गया।
इस कार्यक्रम में कई बड़े राजनीतिक चेहरे मौजूद रहे। मंच पर Rahul Gandhi भी विजय के साथ नजर आए, जिसने तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चाओं को और तेज कर दिया।
#WATCH | Chennai: Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay takes oath as the Chief Minister of Tamil Nadu. pic.twitter.com/8yGuYEAkfj
— ANI (@ANI) May 10, 2026
Tamilaga Vettri Kazhagam यानी टीवीके की सरकार बनने के साथ ही राज्य की राजनीति में दशकों से कायम Dravida Munnetra Kazhagam और All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam के वर्चस्व को बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस नेता Manickam Tagore ने विजय को बधाई देते हुए कहा कि तमिलनाडु की जनता अब बदलाव और नई उम्मीद देख रही है।
मुख्यमंत्री विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें टीवीके के महासचिव और रणनीतिकारों से लेकर पूर्व अफसर, अभिनेता और युवा चेहरे शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा 29 वर्षीय S. Keerthana की हो रही है, जो सरकार की सबसे युवा मंत्री बनी हैं।
इसके अलावा टीवीके महासचिव एन. आनंद, रणनीतिकार आधव अर्जुन, पूर्व IRS अधिकारी केजी अरुण राज, वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टैयन, विजय के पुराने सहयोगी पी. वेंकटरामनन, पूर्व बीजेपी सोशल मीडिया प्रमुख आर. निर्मलकुमार, अभिनेता-निर्देशक राजमोहन और डॉ. टीके प्रभु ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
C. Joseph Vijay, the Chief Minister-designate, has recommended a list of nine persons to be appointed as Ministers for the State of Tamil Nadu.
1. N. Anand
2. Aadhav Arjuna
3. Dr. K.G. Arunraj,
4. K.A. Sengottaiyan
5. P. Venkataramanan
6. R. Nirmalkumar
7. Rajmohan
8. Dr TK.… pic.twitter.com/0tU5Gox6zM— ANI (@ANI) May 10, 2026
इस ऐतिहासिक मौके पर विजय के पिता और मशहूर निर्देशक S. A. Chandrasekhar भी बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। आखिरकार विजय के जरिए तमिल लोगों को सफलता मिली है।”
तमिलनाडु की राजनीति में यह बदलाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि फिल्मी पर्दे का यह सुपरस्टार असली राजनीति में कितना बड़ा कमाल दिखाता है।









