सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें आज के भाव…भोपाल में सोने की कीमत में गिरावट…जानें विस्तार से

Before buying gold and silver, know today's rates, gold price drops in Bhopal... know in detail

 सोना-चांदी खरीदने से पहले आपको आज के भावों के बारे में जान लेना चाहिए. अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं या फिर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है. BankBazaar.com के मुताबिक आज यानी 9 मार्च को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव   8,120 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 8,526 रुपये है.

भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव
राजधानी भोपाल में कल यानी शनिवार को 22 कैरेट सोना 82,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था, जबकि 24 कैरेट सोना 86,940 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था. वहीं आज यानी रविवार 9 मार्च को सोने की कीमत में गिरावट आई है. 22 कैरेट सोने की कीमत 81,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 85,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भोपाल में चांदी की कीमत
चांदी की बात करें तो आज भोपाल में चांदी के भाव में कोई तेजी या गिरावट नहीं आई है. बैंकबाजार डॉट कॉम के मुताबिक शनिवार को भोपाल में चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जबकि आज रविवार को 1,08,000 रुपये बिकेगी.

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता
सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं. कैरेट 24 से ज़्यादा नहीं होता और कैरेट जितना ज़्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close