झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले बड़ा गिफ्ट…सरकार ने महिलाओं के खाते में भेजे 2500…जानें कब आएंगे आपके अकाउंट में पैसे

A big gift before Durga Puja... The government sent Rs 2,500 to women's accounts... Find out when the money will arrive in your account.

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत धनबाद जिले की महिलाओं को दुर्गा पूजा से पहले बड़ी सौगात मिली है. जिले की कुल 3,57,577 महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में सितंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान सीधे कर दिया गया है.

प्रत्येक महिला को ढाई हजार रुपए  की राशि आधार-बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई है. इस भुगतान में कुल 89 करोड़ 39 लाख 42 हजार 500 रुपये की राशि शामिल है.

अगस्त माह की राशि का भी हुआ भुगतान

उपायुक्त आदित्य रंजन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर माह की राशि के साथ ही, योजना के अंतर्गत जिले के कई लाभुकों को अगस्त महीने की सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है.यह राशि महिलाओं को पर्व-त्योहारों के अवसर पर आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

लंबित लाभुकों के लिए उपायुक्त की अपील: ‘आधार सीडिंग’ कराएं

उपायुक्त रंजन ने उन लाभार्थियों से तुरंत आधार सीडिंग कराने की अपील की है, जिनके आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार लिंक न होने के कारण ऐसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.आधार सीडिंग होते ही उन्हें भी यथाशीघ्र योजना का लाभ मिलने लगेगा.

सत्यापन कार्य जारी, आंगनबाड़ी सेविका से करें संपर्क

योजना का लाभ सभी योग्य महिलाओं तक पहुंचाने के लिए वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तेजी से जारी है.सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी जल्द ही योजना का लाभ दिया जाएगा.

जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अभी तक नहीं हो पाया है, उन्हें अपनी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क करने और सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने की सलाह दी गई है, ताकि वे भी जल्द से जल्द योजना का लाभ ले सकें.

इन प्रखंडों में भेजी गई राशि

  • प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा -46422
  • अंचल कार्यालय, बाघमारा  – 7583
  • प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर -22010
  • अंचल कार्यालय, बलियापुर -1181
  • प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद  -7147
  • अंचल कार्यालय, धनबाद – 35667
  • प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड -17091
  • अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 5349
  • प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर  – 51432
  • अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर   -878
  • अंचल कार्यालय, झरिया      -45631
  • प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल  – 20355
  • प्रखण्ड कार्यालय, निरसा       -24449
  • प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी     -9987
  • अंचल कार्यालय, पुटकी -18149
  • प्रखण्ड कार्यालय, तोपचांची  -27295
  • प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी -16951

Related Articles

close