बेगूसराय। बेटी को विदा कराने गये बाप-बेटी की समधी ने सगे संबंधियों संग मिलकर बेदर्दी से पिटाई कर दी। मामला बेगुसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सलेमपुर भुथरी गांव का है। दरअसल पिता-पुत्र बेटी को प्रताड़ित करने की शिकायत पर उसके ससुराल पहुंचे थे। इसी दौरान पिता के साथ-साथ उसके बेटों कि भी जमकर पिटाई की गई है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

घायल की पहचान बेगमसराय मात टोला निवासी रामबली यादव, रमाकांत यादव एवं राजन यादव के रूप में की गई है। तीनों की स्थिति गंभीर रहने के कारण बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।घटना के संबंध में रमाकांत यादव ने बताया कि 2021 में अपने बहन रिंकू की शादी सलेमपुर निवासी उमाकांत यादव के पुत्र रजनीश यादव के साथ किया था।

ससुराल वाले लगातार दो लाख रुपए और दहेज में देने की मांग कर रहे थे। इसका विरोध करने पर मेरी बहन के साथ मारपीट किया जाता था।छह महीना से कई बार हम लोगों ने जाकर पंचायती भी किया। मेरी बहन को वह लोग विदा नहीं कर रहे थे। आज फिर प्रताड़ित करने की जानकारी मिली तो हम लोग वहां पहुंचे और रिंकू को विदा करने के लिए कहा। इसी पर मेरी बहन के ससुर और बहनोई सहित सभी लोग आक्रोशित हो गए।उन लोगों ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला करके बेहोश कर दिया। किसी तरह सूचना मिलने के बाद बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हम लोगों को बचाकर अस्पताल लाया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...