हो जाएं सावधान! अगले 48 घंटों में बदलने वाला है झारखंड का मिजाज…मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Be careful! Jharkhand's weather is set to change in the next 48 hours... The Meteorological Department has issued a yellow alert.

Ranchi Rail Update : रांची रेल मंडल में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। कोयल नदी पर नगजुआ और लोहरदगा के बीच स्थित पुल संख्या 115 की मरम्मत के चलते रेलवे ने 24 से 31 मार्च तक कई प्रमुख ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले अपडेट लेना जरूरी हो गया है।
Ranchi Rail Update के अनुसार, 25 मार्च को नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस (20408) और 28 मार्च को 12454 राजधानी एक्सप्रेस टोरी-बरकाकाना-मेसरा मार्ग से रांची पहुंचेगी। वहीं 26 मार्च को ट्रेन संख्या 20407 और 29 मार्च को 12453 राजधानी एक्सप्रेस भी इसी बदले हुए रूट से संचालित होंगी।
इसके अलावा चोपन-रांची एक्सप्रेस (18632) 26, 28 और 30 मार्च को तथा रांची-चोपन एक्सप्रेस (18631) 25, 27 और 29 मार्च को डायवर्ट रूट से चलाई जाएगी। सासाराम-रांची (18636) और रांची-सासाराम (18635) एक्सप्रेस 24 से 31 मार्च तक रोजाना परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।
हावड़ा रूट की ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ा है। 24 मार्च को रांची-हावड़ा एक्सप्रेस (18628) को कोटशिला-पुरुलिया-चांडिल-टाटानगर-खड़गपुर मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि हावड़ा-रांची एक्सप्रेस (18627) भी इसी बदले मार्ग से चलेगी।
Ranchi Rail Update के तहत तकनीकी कारणों से हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेनें (58663-58666) 24 से 31 मार्च तक पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। इस दौरान यात्रियों को परेशानी हो सकती है, इसलिए रेलवे ने यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।









