नई दिल्ली: भारत सरकार ने इस 75वें स्वतंत्रता दिवस पर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एक बहुत ही अलग तरह की पहल की है। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने के इरादे से इस अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान को नाम दिया है ‘हर घर तिरंगा’। रविवार को अपने मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कहा कि देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिये अपने घर को तिरंगे से सजाएं। अपने सोशल मीडिया डीपी में भी तिरंगे की तस्वीर लगाएं। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक झंडा फहराने वाले नागरिकों को प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।

कैसे करें रजिस्टर

एक झंडा फहराने और उसी के लिए भारत सरकार के साथ वर्चुअल लेवल पर मान्यता प्राप्त करने के लिए, नागरिक अब आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान के लिए, हर घर तिरंगा पोर्टल देशवासियों को 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक झंडा फहराने की उनकी योजना के लिए एक झंडा लगाने और एक वर्चुअल उपस्थिति स्थापित करने में सक्षम बना रहा है। यह अभियान 75 वर्षों का उत्सव है।

ऑनलाइन रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें

  • हर घर तिरंगा कैम्पेन के लिये harghartiranga.com पर जाएं
  • होमपेज पर दिये विकल्प पर टैप करें, जिसमें फ्लैग को पिन करने का विकल्प मिल रहा है
  • वेबसाइट के लिये लोकेशन सर्विस को अलाव करें।
  • इसक बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। यहां अपना नाम और नंबर एंटर करें।
  • अपनी प्रोफाइल पिक्चर अपलोड करें।
  • विकल्प पर टैप करें
  • अगर जरूरत हो तो लोकेशन एडजस्ट करें।
  • मैप में फ्लैग पिन हो जाएगा और इसे एक्नोलेज किया जाएगा।

ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें सर्टिर्केट

  • आप जैसे ही हर घर तिरंगा पोर्टल पर भारतीय झंडा पिन करेंगे, मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की ओर से तुरंत ही सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा।
  • नागरिक पीएनजी फॉर्मेट में सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...