BDO की बढ़ेगी मुश्किलें : महिला उत्पीड़न मामले में आरोप निकले सही, डीसी ने सरकार को भेजा आरोप पत्र, कभी भी गिर सकती है गाज

चंक्रधरपुर। पूर्व बीडीओ रहे संजय कुमार सिन्हा पर कभी भी गाज गिर सकती है। महिला कर्मचारी के उत्पीड़न मामले में उपायुक्त ने उनके खिलाफ खिलाफ आरोप पत्र (प्रपत्र क) जारी कर सरकार को कार्रवाई के लिए भेज दिया है।इससे पहले इस मामले में मिली शिकायत के आधार पर जांच करायी गयी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की अनुशंसा भेजी गयी है। जांच अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में संजय कुमार सिन्हा पर लगाए गये आरोपों को सही बताया। संजय कुमार सिन्हा वर्तमान में महगामा के बीडीओ हैं।

इससे पहले 7 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा के खिलाफ चक्रधरपुर महिला थाना में मामला दर्ज हुआ था। बीडीओ पर प्रखंड कार्यालय के ही एक महिला कर्मी ने मानसिक रुप से प्रताड़ित करने और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला के द्वारा इस मामले को लेकर चक्रधरपुर महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी थी।

महिला कर्मी ने इसकी शिकायत पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा से की थी. इसके बाद मामले की जांच पड़ताल करने के बाद बुधवार को महिला ने लिखित शिकायत चक्रधरपुर थाना में दी थी। इस संबंध में महिला ने अपने लिखित शिकायत में कहा था कि चक्रधरपुर बीडीअी हमेशा अभद्र व्यवहार करते हैं, साथ ही साथ उनका मानसिक रुप से शोषण किए जाने व कार्यालय कक्ष में बुलाकर गंदी-गंदी गालियां देने का आरोप लगाया था।

Related Articles