BCCI Naman Awards 2026: वर्ल्ड चैंपियन टीमों पर बरसेगा सम्मान…देखिए पूरी लिस्ट…
मुंबई में होने वाले समारोह में टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम समेत 5 चैंपियन टीमों का सम्मान, कई स्टार क्रिकेटरों को मिलेंगे बड़े पुरस्कार

मुंबई। BCCI Naman Awards 2026:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) रविवार को आयोजित होने वाले अपने प्रतिष्ठित नमन पुरस्कार समारोह में हाल के वर्षों में आईसीसी खिताब जीतने वाली भारतीय टीमों और कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा। इस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का सम्मान होगा, जिसकी अगुआई स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav ने की थी।
बोर्ड के अनुसार Naman Awards 2026 में हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचने वाली पांच भारतीय टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
BCCI Naman Awards 2026:टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का होगा भव्य सम्मान
कोच Gautam Gambhir के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी-20 विश्व कप जीत लिया। इस जीत के साथ भारत तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने और खिताब बचाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया। यही नहीं, यह घरेलू मैदान पर जीता गया पहला टी-20 विश्व कप भी है।
BCCI Naman Awards 2026:इन चैंपियन टीमों को भी मिलेगा सम्मान
समारोह में अन्य भारतीय टीमों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने हाल के वर्षों में आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इनमें शामिल हैं—
2025 में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम
2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पुरुष टीम
2026 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम
2025 में अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम
BCCI Naman Awards 2026:गिल और मंधाना को मिलेगा सबसे बड़ा व्यक्तिगत पुरस्कार
भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान Shubman Gill को 2024-25 सत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर का प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं स्टार बल्लेबाज Smriti Mandhana को अपने करियर में पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
द्रविड़ और बिन्नी को लाइफटाइम अचीवमेंट
पूर्व भारतीय दिग्गज Roger Binny और Rahul Dravid को बोर्ड का सर्वोच्च सम्मान कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा।
वहीं पूर्व भारतीय महिला कप्तान Mithali Raj को महिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
घरेलू क्रिकेटरों को भी मिलेगा मंच
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को भी इस समारोह में सम्मान मिलेगा।
Ira Jadhav को जूनियर घरेलू महिला क्रिकेटर का पुरस्कार मिलेगा।
Shafali Verma को सीनियर घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
Ayush Mhatre को घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का पुरस्कार मिलेगा।
Harsh Dubey को रणजी ट्रॉफी के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
BCCI Naman Awards 2026:राज्य संघ को भी मिलेगा बड़ा सम्मान
इस बार घरेलू टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन के लिए Mumbai Cricket Association को सर्वश्रेष्ठ राज्य संघ का पुरस्कार दिया जाएगा। मुंबई की टीम ने इस सत्र में चार खिताब जीते और दो प्रतियोगिताओं में उपविजेता रही।









