युद्ध ब्रेकिंग: दो छात्रों की हुई मौत, स्कूल के करीब गिरा पाकिस्तानी गोला, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

War Breaking: Two students died, Pakistani shell fell near the school, Foreign Ministry gave information

INDIA-PAKISTAN WAR UPDATE : पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर हमला किया है। सीमावर्ती कई राज्यों पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई है, हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हमलो को नाकाम किया है। जानकारी के मुताबिक अब तक करीब आधा दर्जन ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है, अभी भी कई जगह पर धमाके की आवाज सुनी जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन सब के बीच लगातार भारत सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। इससे पहले 8 मई को भी इसी तरह की स्थिति बनी थी। आज शाम विदेश मंत्रालय की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें भारत-पाकिस्तान के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी गई। विदेश सचिव की तरफ से यह बताया गया की 7 मई को पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक कान्वेंट स्कूल के दो छात्रों की मौत हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हमले में कई नागरिक भी घायल हुए हैं। पाकिस्तान ने गुरुद्वारा सहित इलाके को निशाना बनाया। पाकिस्तान की तरफ से जितने भी हमले किए गए हैं। वह सभी के सभी हमले रिहायशी इलाके में किये जा रहे हैं, ताकि सिविलियन को ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो। विदेश सचिव ने बताया कि पाकिस्तान की कार्रवाई उकसावे वाली और गैर जिम्मेदाराना है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूंछ के एक कान्वेंट स्कूल पर हमला किया गया, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई। पूंछ में मासूम छात्रों की मौत और नागरिक क्षेत्र में हमले ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से दागा गया, गोला क्राइस्ट स्कूल के ठीक पीछे गिरा।

 

दुर्भाग्य से गोला दो छात्रों के घर पर गिरे और दोनों छात्रों की मौत हो गई उनके माता-पिता भी घायल हो गए। वहीं पाकिस्तानी गोला एक ईसाई नन के कान्वेंट पर गिरा, जिसमें पानी की टंकियां और सोलर पैनल इंफ्रा को नुकसान पहुंचा। कई लोगों ने क्राइस्ट स्कूल के नीचे बने बेसमेंट में छुपकर जान बचायी। स्कूल बंद था वरना और भी नुकसान हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close