इस माह में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने कब और क्यों रहेंगे बंद

रांची. बैंक का काम अमूमन हर व्यक्ति को रहता है. लेकिन कई बार बैंकों की छुट्टी के बारे में जानकारी ना होने की वजह से असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है व कई बार कुछ जरूरी पैसे के लेनदेन भी अटक जाते हैं. इसलिए आने वाले महीने अप्रैल में कितने दिन व कब है बैंकों की छुट्टी, लोगों के लिए जानना बेहद जरूरी है. हम आपके लिए लेकर आये है अप्रैल के महीने में झारखंड में बैंकों का हॉलिडे लिस्ट. जिसकी मदद से अपने बैंक के काम को आसानी से प्लान कर सकते हैं.

झारखंड की राजधानी रांची के कचहरी रोड में स्थित एसबीआई की अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल माह में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेगा. इस बार पांच रविवार भी पड़ रहा है. हालांकि इस महीनें किसी तरह का कोई स्ट्राइक वगैरह नहीं है. इसलिए दो शनिवार व रविवार के अलावा पब्लिक होलीडे को ही बैंक बंद रहेंगे.

किस दिन रहेगा बैंक बंद
1 अप्रैल ईयरली क्लोजिंग ऑफ बैंक अकाउंट.
4 अप्रैल को महावीर जयंती.
7 अप्रैल को गुड फ्राइडे.
8 अप्रैल को सेकंड सैटरडे.
14 अप्रैल को डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर जयंती.
22 अप्रैल को फोर्थ सैटरडे की छुट्टी रहेगी.
इस महीने 2, 9, 16, 23 व 30 तारीख को रविवार पड़ रहा है।

Related Articles

close