बैंक लूट: दिनदहाड़े ग्राहकों व बैंककर्मियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट….ग्राहकों के भी लूट लिये पैसे और मोबाइल

बेतिया। बिहार में इन दिनों बैंक लूटेरे कुछ ज्यादा ही बेखोफ हो गये हैं। शनिवार को एक बार फिर बैंक लूटेरों ने एक बैंक लूट दिया। इस बार लूटेरों ने बिहार ग्रामीण बैंक को लूट का शिकार बनाया। लूटेरों ने इस दौरान बरवत परसाइन शाखा बैंक से 3 लाख 76 हजार रूपये लूट लिए और फरार हो गये। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस टीम जांच में जुटी है।

घटना शनिवार की दोहर की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक मास्क पहनकर ग्राहक के अंदाज में बैंक लूटने बैक में दाखिल हुआ। इस दौरान एक बदमाश हेलमेट पहना था। लूटेरों ने पहले पिस्टल लहराकर बैंक कर्मी और ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान एक लूटेरा गेट पर खड़े रहकर रखवाली कर रहा था। वारदात के वक्त चार बैंक स्टाफ और 6 ग्राहक बैंक में मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बदमाशों ने सभी बैंककर्मियों का फोन छीन लिया और एक कोने में खड़ा कर दिया। इस दौरान काउंटर में रखे पैले लूटेरों ने छीन लिये। लाकर से भी पैसे लूटेरों ने लूट लिये। जाते वक्त बैंक लूटेरों ने सभी का मोबाइल बैंक में ही फेक दिया। बदमाशों के भागने के बाद बैंक मैंनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंचती इससे पहले ही लूटेरे फरार हो चुके थे। पुलिस की टीम ने घेराबंदी के लिए उसी वक्त से इलाके में नाकेबंदी कर दी। वहीं सीसीटीवी से भी लूटेरों का सुराग तलाशने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान बदमाशों ने एक ग्राहक सद्दाम हुसैन का 95 हजार रुपया लूट लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close