Bank Holidays in April: 1 से 30 अप्रैल के बीच कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें बैंकों की पूरी छुट्टी लिस्ट
Shahrukh Khan

Bank Holidays in April: अप्रैल महीने में बैंकों की छुट्टियाँ विभिन्न राज्यों और शहरों के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में छुट्टियों की घोषणा करता है। अप्रैल में कुछ प्रमुख बैंक छुट्टियाँ निम्नलिखित हैं:
Bank Holidays in April:अप्रैल में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार अप्रैल में 15 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, ये छुट्टियां लगातार और सभी राज्यों में नहीं रहेंगी। अलग-अलग तारीख और अलग-अलग अवसर होने के कारण भारत के अलग-अलग राज्यों में होगी। आइए विस्तार से जानते हैं कि अप्रैल में कब-कब और कहां बैंक बंद रहेंगे?
तारीख | दिन | अवसर | भारत/ राज्य में बैंक बंद |
1 अप्रैल 2025 | मंगलवार | कमर्शियल बैंकों की एनुअल इन्वेंटरी के कारण | भारत |
6 अप्रैल 2025 | रविवार | रामनवमी, साप्ताहिक छुट्टी | देशभर में |
10 अप्रैल 2025 | गुरुवार | महावीर जयंती | सभी राज्यों में |
12 अप्रैल 2025 | शनिवार | दूसरा शनिवार | भारत |
13 अप्रैल 2025 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | सभी राज्यों में |
14 अप्रैल 2025 | सोमवार | बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती | देशभर में |
15 अप्रैल 2025 | मंगलवार | बोहाग बिहू | अगरतला, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता और शिमला |
16 अप्रैल 2025 | बुधवार | बोहाग बिहू | गुवाहाटी |
18 अप्रैल 2025 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे | भारत |
20 अप्रैल 2025 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | सभी जगह |
21 अप्रैल 2025 | सोमवार | गरिया पूजा | अगरतला |
26 अप्रैल | शनिवार | चौथा शनिवार | सभी राज्यों में |
29 अप्रैल 2025 | मंगलवार | भगवान श्रीपरशुराम जयंती | देशभर में |
30 अप्रैल 2025 | बुधवार | बसव जयंती और अक्षय तृतीया | बेंगलुरू |
Bank Holidays in April:बैंक होने पर ATM से निकाल सकेंगे पैसे
अगर किसी जगह बैंक की छुट्टी रहती है तो ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से बैंक संबंधित सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। पैसे निकासी के लिए ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ड्राफ्ट या चेक जमा करने के लिए बैंक जाना होगा और ये काम बैंक की छुट्टी के दौरान नहीं हो सकेगा।CSK vs MI Playing 11: युवाओं के साथ मैदान में उतरेगी मुंबई…देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन