नयी दिल्ली। अक्टूबर महीने में खूब त्योहार है। नवरात्र से लेकर लक्ष्मी पूजा तक की तिथि अक्टूबर महीने में हैं। इस दौरान बैंकों में भी बंपर छुट्टियां रहेगी। ऐसे में अक्टूबर के महीने में बैंक जाना है तो देख के जाइयेगा, पता लगा आप गए और बैंक बंद। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अक्टूबर में बैंक 16 दिन बंद (October bank holiday) रहने वाले हैं।

बैंक हर सप्ताह रविवार और दूसरे शनिवार को तो बंद रहते ही हैं। अक्टूबर में इन नियमित छुट्टियों के अलावा त्योहारों और गैजेटेड हॉलिडे के नाम पर 11 दिन और बंद रहेंगे। अक्टूबर में रुपये-पैसे से जुड़े कई जरूरी कामों को निपटाने की आखिरी तारीख भी है. इसलिए अक्टूबर में बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें।

अक्तूबर महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट
• 2 अक्तूबर: (सोमवार)- गांधी जयंती- राष्ट्रीय अवकाश
• 14 अक्तूबर: (शनिवार)- महालया- कोलकाता में बैंक बंद
• 18 अक्तूबर: (बुधवार)- कटि बिहू- असम में बैंक बंद
• 21 अक्तूबर: (शनिवार)- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद
• 23 अक्तूबर: (सोमवार)- दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, जरकाखंड, बिहार में बैंक बंद
• 24 अक्तूबर: (मंगलवार)- दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद
• 25 अक्तूबर: (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद
• 26 अक्तूबर: (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक
• 27 अक्तूबर: (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद
• 28 अक्तूबर: (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद
• 31 अक्तूबर: (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद
बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं काम करती रहेंगी
हालांकि अक्तूबर महीने में भी बैंक छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं हर दिन की तरह काम करती रहेंगी। ऐसे में आप अपना काम निपटाने के लिए उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...