झारखंड : धनबाद के 6 लाख लोगों के लिए बुरी खबर…2 दिनों तक नहीं मिलेगा पानी, जानिए क्या है वजह और कैसे होगी व्यवस्था?

Bad news for 6 lakh people of Nabad... there will be no water for 2 days, know the reason and how will the arrangements be made?

धनबाद के 6 लाख लोगों को 2 दिन तक पानी नहीं मिलेगा. शहरवासियों को 2 और 3 नवंबर को पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी. दरअसल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की राइजिंग पाइप गोविंगपुर के कालाडीह के पास फट गई है. इसकी मरम्मत की जायेगी और इसलिए 2 और 3 नवंबर को धनबाद के लोगों को पानी नहीं मिलेगी. शहर की 19 जलमीनारों से आपूर्ति बाधित रहेगी.

जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों का कहना है कि कालाडीह में 1000 मिलीमीटर व्यास की राइजिंग पाइप फट जाने से रॉ वाटर भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कम आने लगा है जिसकी वजह से जलसंकट गहरा गया है. जिला प्रशासन ने लोगों को किफायती होकर पानी खर्च करने को कहा है.

जलापूर्ति सामान्य होने में 3 दिन लगेंगे
गौरतलब है कि विभाग की ओर से लगातार 2 दिन तक पानी की आपूर्ति नहीं किए जाने से क्षेत्र में रह रहे लोगों को अधिक परेशानी होगी क्योंकि एक दिन आपूर्ति बाधित होने से जलापूर्ति सामान्य होने में 3 दिन लगते हैं.

कर्मचारियों का कहना है कि मैथन से धनबाद रॉ वाटर आने में 8-10 घंटे लगते हैं. कम से कम 9 घंटे पानी ट्रीटमेंट में लगते हैं. इसके बाद पानी को जलमीनार तक पहुंचाकर आपूर्ति की जाती है.

जलापूर्ति बाधित होने का असर यहां होगा
जलापूर्ति बाधित होने का अवसर शहर के प्रत्येक तबके पर होगा. स्कूली बच्चों के लिए सुबह जल्दी तैयार होकर स्कूल जाना मुश्किल होगा तो वहीं गृहणियों के लिए रोजमर्रा के काम निपटाने में कठिनाई आयेगी. ऑफिस जाने वाले लोग भी परेशानी का सामना करेंगे.

उन उद्योगों को भी नुकसान होगा जहां पानी की जरूरत पड़ती है. लॉन्ड्री का व्यवसाय भी प्रभावित होने की आशंका है.

Related Articles

close